विंध्य पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा पूर्व सैनिक राजकुमार त्रिपाठी जी के जमीनी विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने हेतु थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान को सौंपा गया ज्ञापन*
आज दिनांक 29 जून 2025 को विंध्य पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष कैप्टन मुनिराज पटेल साहब की अगुवाई में संगठन के सदस्यों द्वारा रायपुर कर्चुलियान थाना पहुंचकर संगठन के सदस्य पूर्व सैनिक राजकुमार त्रिपाठीजी जो कि ग्राम सुरसा पोस्ट मढ़ी के निवासी है उनके जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपा। संगठन द्वारा पूर्व सैनिक हितों को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी से अनुरोध किया गया कि पूर्व सैनिक के जमीनी विवाद को मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द निपटारा करवाया जाए। सैनिक संगठन की मांग को थाना प्रभारी द्वारा प्रमुखता से लिया गया एवं जल्द से जल्द पूर्व सैनिक के गृह ग्राम सुरसा पहुंचकर समस्या का पूर्णतः समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही आगे भी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए पुलिस की तरफ से सदैव सहयोग की बात कही गई, जिसका सैनिक संगठन द्वारा स्वागत किया गया। थाना प्रभारी को अपना ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सैनिक त्रिपाठी जी के परिवार के सदस्यों सहित कई पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रूप से संगठन अध्यक्ष कैप्टन मुनिराज पटेल, संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रसाद पटेल, सह सचिव संजय सिंह संस्थापक सदस्य रामधनी पटेल, सदस्य एम पी शर्मा, प्रबंधन समिति सदस्य धर्मेंद्र पटेल, संरक्षक रमाकांत पटेल, सलाहकार समिति सदस्य देवेंद्र (गुलाब) पटेल, प्रबंधन समिति सदस्य रामलाल पटेल, कर्मठ सदस्य पुष्पेंद्र पटेल मीडिया प्रभारी सतीश तिवारी जी पूर्व सैनिक दिनेश पांडेय जी एवं हवलदार गुरुदत्त पांडे जी का योगदान सराहनीय रहा।