मनगवां पुलिस द्वारा पत्नी की साजिश कर हत्या करने वाले आरोपी पति को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया ।।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रीवा श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक कुमार लाल के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां निरी. वर्षा सोनकर, द्वारा हमराह पुलिस स्टाफ के द्वारा थाना मनगवां के ग्राम सथिनी में दिनांक 28.06.2025 के रात्रि को हुये हत्या काण्ड के अपराध क्र. 324/2025 धारा 103(1), BNS. की अपराध कायमी बाद पुलिस द्वारा कडाई से मृतिका के पति से पूछताछ कर भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत कथन लेख बद्ध कर जानकारी ली गई जो घटना क्रम का खुलासा करते हुये बताया कि दिनांक 27.06.25 की रात्रि को खाना पीना खा कर पति/पत्नि अपने कमरे में चार पाई पर सो रहे थे। रात्रि ज्यादा होने से मृतिका पत्नि द्वारा आरोपी पति को मोबाईल फोन बन्द कर सो जाने की बात पर गुस्से में आकर कम्बल से मृतिका का मुहं दबा कर हत्या कर देना। व कमरे में रखी आलमारी/बाक्स में रखा समाना आभूषण की खाली डिब्बी, कपडे बर्तन आदी कमरे में फैला कर अपने दोस्त को बुला कर, काटे से पैर में सर्प काटने जैसा बनावटी निसान बना कर झाड/फूंक व अस्ताल रात्रि में चले जाना। व कमरे की बनावटी हालत बना देना जिससे यह प्रतीत हो कि किसी चोर द्वारा चोरी कर मृतिका पत्नि की हत्या कर भाग जाना। पूछताछ पर स्वयं आरोपी द्वारा स्वयं घटना क्रम को स्वीकार करते हुये बताया कि मेरे द्वारा अपनी पत्नि को मोबाईल चलाने न देने व गुस्सा करने पर मेरे द्वारा उसका गर्म कम्बल से मुहं दवा कर हत्या की गई है। जिस पर आरोपी को आज दिनांक 29.06.25 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
*गिरफ्तार आरोपीः-* संजय पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सथिनी थाना मनगवां जिला रीवा (म.प्र.)
*मुख्य भूमिकाः-* निरी. वर्षा सोनकर, उप निरी देवेंद्र सिंह,सउनि. राजेश द्विवेदी, सउनि. सियाशरण रावत, प्रआर. 931 चन्द्रशेखर प्रसाद शर्मा, प्रआर. 1184 विष्णुदत्त पाण्डेय, आर. 592 बृजकिशोर, आर. 401 अमरीश सिंह, आर. 932 मनीष मोर्य, आर. 451 यशवंत सिंह, आर. 994 अजय सिंह, आर 646 देवेंद्र गोयल

