*बैकुण्ठपुर पुलिस नें ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक लाल के निर्देशन में तथा एसडीओपी सिरमौर श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना बैकुण्ठपुर पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
*मामले का संक्षिप्त विवरण-*
अवैध नशे के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रीवा जिले में चल रहे अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्यवाही के पालन में थाना बैकुण्ठपुर पुलिस नें ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को लगभग 50 हजार कीमती ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जे.पी. पटेल नें बताया कि मुखबिर सूचना के आधार परउपनिरी.आर.एस.सिंह बागरी के द्वारा आरोपी- *मलखान गुप्ता पिता रामफल गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी निवासी वार्ड क्रं. 06 बैकुण्ठपुर* के कब्जे से लगभग 50,000 रुपये का मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
*
सराहनीय भूमिका* –
उप निरी. आर.एस.सिंह बागरी, स. उ.नि ऊषा वर्मा, प्र.आर. अश्वनी शुक्ला, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक अजय बागरी, आरक्षक, नरेश कुमार, शशांक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।