पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्रकार साथियों द्वारा रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
*प्रमुख मांगे इस प्रकार से है…*
पत्रकारों पर होने वाले हमलों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही संभव हो सके, इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून तुरंत लागू किया जाये,
सभी रजिस्टर्ड व मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना नि:शुल्क शुरू की जाए,
पत्रकारों के लिए एक अलग न्याय सहायक केंद्र स्थापित किया जाए, जहाँ झूठी एफआईआर, धमकियों या दबाव के खिलाफ मुफ्त कानूनी सहायता मिल सके,
पत्रकारिता शिक्षा के लिए राज्य सरकार के माध्यम से विशेष छात्रवृति योजना शुरू की जाए, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्राथमिकता दी जाए,
*ज्ञापन सौपने में शामिल पत्रकार साथी
मनोज सिंह बघेल, राकेश शुक्ला , राजेश तिवारी (ब्यूरो चीफ खबर देहात न्यूज) दिवाकर सिंह तिवारी, संजीव निगम, उमेश सिंह , अमर मिश्रा, आशीष सिंह, राजेश मिश्रा , सुरेश कचेर , देवेंद्र सेन, मुख़्तार अहमद, दीपक पटेल, सहित जिले के अन्य प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकार गण भी उपस्थित रहे।
