CM RISE स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, एक छात्रा संजय गांधी हॉस्पिटल में एडमिट
मऊगंज में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई जहां CM Rise उच्चतर माध्यमिक स्कूल देवतालाब की छत के प्लास्टर गिरने से दो छात्राओं के चोट लग गई जिसमें एक छात्रा रेनू मिश्रा का प्राथमिक उपचार करा कर घर भेज दिया गया है वहीं दूसरी छात्रा प्रियांशी द्विवेदी पिता शांति स्वरूप द्विवेदी हटवा सोरैहान की हालत गंभीर होने के कारण संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा ले जाया गया है जहां इलाज चल रहा है फिलहाल हालत स्थिर है विद्यालय के प्राचार्य अशोक मिश्रा छात्रा के साथ ही अस्पताल में मौजूद है वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा,स्थानीय पटवारी व डायल हंड्रेड घटनास्थल पर मौजूद है|
वहीं कुछ शिक्षकों द्वारा नाम न छापने की सच में बताया गया कि इंजीनियर विद्यालय में ना आकर कार्यालय में बैठकर ही इंस्पेक्शन कर लेते हैं
विद्यालय को दो पाली में चलने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन विभाग से अनुमति नहीं मिली
