
Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी के दोस्त आकाश ने सोनम का शादी से पहले और हनीमून वाला राज खोल दिया है. आकाश वही है, जो शादी वाले वीडियो में राजा रघुवंशी के आगे-आगे दिखा था. न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में आकाश रो पड़े. उन्होंने कहा कि राजा बहुत अच्छा लड़का था. सभी की मदद करता था. सोनम का भी स्वभाव अच्छा था. कभी लगा नहीं कि वह ऐसा कर सकती है. अगर नहीं राजा रघुवंशी के साथ नहीं रहना था तो उसने मेरे भाई (राजा रघुवंशी) के साथ शादी ही क्यों की? राजा रघुवंशी की 2 जून को लाश मिली थी. उसकी हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी को अरेस्ट किया गया है.
वहीं, सोनम के प्रेमी राज को लेकर कहा कि मैंने कभी राज का नाम नहीं सुना. न तो सोनम के मुंह से और न राजा रघुवंशी के मुंह से. आकाश ने कहा, ‘मुझे राजा ने बताया था कि सोनम ही हनीमून की सारी चीजें बुक कर रही है. मेरे भाई के साथ सोनम ने बहुत गलत किया है. कोई कितना भी गुस्से में बात करे, राजा हमेशा सबसे हंस के जवाब देता था. राजा बताता था कि शादी से पहले जब फोन करता था तो सोनम बात नहीं करती थी. राजा को सोनम फोन पर कहती थी मैं BUSY हूं , BUSY हूं. तब भी राजा कहता था की कोई बात नहीं. शायद बिजी होगी. लेकिन राजा ने कभी सोनम की बुराई नहीं की
