मऊगंज में माध्यमिक विद्यालय की जर्जर छत बनी खतरा, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाही
छत और छज्जा गिरने की स्थिति में, बच्चों और शिक्षकों की जान जोखिम में
स्थान/तारीख:
मऊगंज 04/04/2026
खबर:
मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया व्यौहारियान में एक माध्यमिक विद्यालय की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। विद्यालय की छत और छज्जा लगातार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा संबंधित विभाग को लिखित शिकायत भेजी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालात इतने खराब हैं कि छत से प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े गिर रहे हैं और लोहे की सरिया तक बाहर दिखाई दे रही है।
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और वहां कार्यरत शिक्षकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। अभिभावकों में भी डर का माहौल है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

