थाना बैकुंठपुर में दोपहिया वाहनों की नीलामी संपन्न
बैकुंठपुर, 06 अगस्त 2025: आज थाना बैकुंठपुर में दोपहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) सिरमौर की उपस्थिति में संपन्न हुई। नीलामी में थाना प्रभारी जे.पी. पटेल, उपनिरीक्षक आर.एस. बागरी, प्रधान आरक्षक राजरूप साकेत, आरक्षक आशुतोष मिश्रा और राहुल पाण्डेय उपस्थित रहे।
नीलामी कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे थाना परिसर में शुरू हुई। एसडीएम ने नीलामी के नियम और शर्तें उपस्थित लोगों को बताईं। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 10,000 रुपये की अमानत राशि जमा कराई गई। नीलामी में तेजबली बंसल, अमर बंसल, रहीमुद्दीन खान, मोहम्मद कासिम शाह, अमित गुप्ता, राजेश सिंह, मनीष बसोर, बद्री प्रसाद गुप्ता, अंशुमान सिंह, अजीत सिंह, राजकुमार गुप्ता, हर्ष नारायण सिंह, प्रशांत प्रजापति, महेंद्र सिंह, अकील, रणबीर सिंह और नईम अंसारी सहित 17 लोग शामिल हुए।
63 वाहनों की नीलामी की शुरुआत 81,000 रुपये से हुई। सर्वाधिक बोली राजेश सिंह, निवासी ग्राम तेंदुन, थाना बैकुंठपुर ने 2,76,000 रुपये की लगाई, जिसे अंतिम बोली के रूप में स्वीकार किया गया। राजेश सिंह ने उक्त राशि नगद जमा की, जिसे मालखाने में सुरक्षित रखा गया। अन्य बोलीदाताओं की धरोहर राशि मौके पर लौटा दी गई। नीलामी से प्राप्त राशि शासन के निर्धारित मद में जमा की जाएगी। पूरी कार्यवाही एसडीएम की देखरेख में संपन्न हुई।

थाना बैकुंठपुर में दोपहिया वाहनों की नीलामी संपन्न