- रीवा एसपी के निर्देशन में थाना मनगवां टीआई गजेन्द्र सिंह धाकड ने नशीली सिरप के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार…..
मनगवां थाने की ब्रेकिंग न्यूज़ काफ़ी समय से मनगवां थाना से पाँच किलोमीटर दूर सेमरी गाँव में एक युवक द्वारा नशे की सिरप बेचने का कारोबार किया जा रहा था। इस संबंध मे लगातार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिल रही थी जिसके बाद रीवा एसपी विवेक सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर शुक्रवार देर शाम आरोपी जयलाल पटेल को 87 शीशी नशीली कफ सीरप के साथ गिरफ़्तार कर लिया है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जायेगा। नशे के खिलाफ अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।
