आपसी झगड़े मे पुलिस कर्मचारी को घसीटने की कोशिश, पडोसी और आसपास के रहवासियों ने बताई सच्चाई, बैंककर्मी की पत्नी ने की थी झगडे की शुरुआत, पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने
खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां निरंजन नगर जनार्दन कॉलोनी के रहने वाले अरुण चौबे जो कि विश्वविद्यालय थाने मे प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, उनके ऊपर मुंद्रिका पाल, पत्नी सुमन पाल और उनका बेटा यशवंत पाल बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं जबकि घटना के वक्त अरुण चौबे मौके पर मौजूद नहीं थे। दरअसल निरंजन नगर जनार्दन कॉलोनी के रहने वाले अरुण चौबे विश्वविद्यालय थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्त हैं उनके मकान का निर्माण कार्य कॉलोनी में ही किया जा रहा है, मकान निर्माण के समय थोड़ा सा रास्ता बाधित होने पर उपजा विवाद इतना बढा की मामला थाने तक जा पंहुचा। वही मामले को लेकर पड़ोसी एवं आसपास के रहवासियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहीं थोड़ा सा आगे रहने वाले बैंक के कर्मचारी मुंद्रिका पाल, अपनी पत्नी सुमन पाल और बेटा यशवंत पाल के साथ अपनी कार से आ रहे थे , उसी दौरान रास्ते के विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और बैंक कर्मचारी मुद्रिका पाल की पत्नी सुमन पाल ने हाथापाई शुरू कर दी और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। वहीं पड़ोसी वह आसपास के निवासियों ने बताया कि विवाद के समय प्रधान आरक्षक अरुण चौबे मौके पर मौजूद नहीं थे जबकि बैंक कर्मचारी मुंद्रिका पाल द्वारा उनका भी नाम जबरन घसीटा जा रहा है।
|| खबर देहात न्यूज रीवा ||
