रीवा के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन सिंह बघेल ने रॉयल राजपूत संगठन की प्राथमिक सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शेरा सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए इस्तीफे के समर्थन में लिया है।
अमन सिंह बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उनका यह कदम व्यक्तिगत न होकर वैचारिक निष्ठा और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे श्री शेरा सिंह के साथ खड़े हैं और उनके निर्णय का सम्मान करते हुए संगठन से अलग हो रहे हैं।
अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि संगठन में जो भी परिस्थितियां बनी हैं, उनमें वे अपने वरिष्ठ और मार्गदर्शक माने जाने वाले शेरा सिंह परिहार के साथ ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपने संदेश का समापन इन शब्दों के साथ किया—
“जहां शेरा दादा, वहां हम।”
अमन सिंह बघेल के इस निर्णय के बाद सामाजिक एवं छात्र राजनीति के क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं प्रारंभ हो गई हैं। उनके समर्थकों के बीच इसे निष्ठा और प्रतिबद्धता का संकेत माना जा रहा है।
यह इस्तीफा संगठनात्मक स्तर पर आने वाले समय में क्या प्रभाव डालेगा, इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।